धनतेरस की शॉपिंग से पहले आज जानिए ताजा सोने-चांदी के भाव

दीवाली बेहद करीब है घरों में साफ़ सफाई के बाद अब खरीदारी का दिन कल मंगलवार यानी की धनतेरस से शुरू हो रहा है। जिसमें कल सोने चांदी की खरीदारी पर लोगों का ध्यान अधिक होता है। आज यानी 1 नवंबर 2021 (सोमवार) को गोल्ड के एमसीएक्स के प्राइस में 0.07 फीसदी या 35 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं अंतर्राराष्ट्रीय बाजार में एमसीएक्स पर गोल्ड में 0.04 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है। बाजार के भाव आज 24 कैरेट सोना 47,975 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम का दाम 47,783 रुपये है। वहीं चांदी की बात करें तो यह 64,508 प्रति किलो बिक रहा है।

सोने की कीमत देश भर में अलग अलग प्राइस पर होती है।  हर राज्य में एक्साइज ड्यूटी स्टेट टैक्स और मेकिंग चार्जेज लगाता है।आप सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान सकतें हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *