बिहार चुनाव: जेडीयू प्रत्याशी ने लौटाया सिंबल

बिहार विधानसभा चुनावों में जेडीयू को बड़ा झटका लगा है। मीनापुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाए गए पूर्व मंत्री मनोज कुशवाहा ने चलते चुनाव में पार्टी का सिंबल वापस कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोज कुशवाहा ने एनडीए में एकजुटता की कमी के कारण चुनाव से हटने का फैसला किया है। दरअसल मुजफ्फरपुर के कुढ़नी सीट से चुनाव लड़ते रहे मनोज ने इस बार यह सीट भाजपा के खाते में चले जाने से मीनापुर विधानसभा सीट का रुख किया था, लेकिन यहां उनको बाहरी बताकर उनका विरोध किया जा रहा था। पूर्व मंत्री मनोज कुशवाहा ने कहा कि जमीन पर बीजेपी और जेडीयू की एकजुटता नजर नहीं आ रही है, इसलिए वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। आपको बता दें की उन्होंने सिंबल वापस करने से पहले 3 दिनों तक क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *