मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बयान पर वर्तंमान सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी चुप्पी तोड़ी है सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए जिन्ना से पटेल की तुलना शर्मनाक है। अखिलेश यादव को जनता से माफी मांगनी चाहिए। विभाजनकारी मानसिकता जनता स्वीकार नहीं करेगी। अखिलेश यादव को इस ग़लती के लिए जनता से मांफी मांगनी चाहिए।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने ये भी कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का बयान अत्यंत शर्मनाक है। सरदार वल्लभ भाई पटेल भारत की एकता और अखंडता के शिल्पी हैं। कल सपा प्रमुख की विभाजनकारी मानसिकता सबके सामने आई है। जब उन्होंने जिन्ना को समकक्ष रख के सरदार वल्लभ भाई पटेल की तुलना की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ये भी बोले कि यह एक तालिबानी मानसिकता है। हर वक्त तोड़ने का प्रयास करती है। पहले जाति और अन्य वादों के नाम पर तोड़ने की प्रवृत्ति, जब वो अपने मंसूबों पर सफल नहीं हो रहे हैं, तो महापुरुषों पर लांछन लगा कर पूरे के पूरे समाज को अपमानित करने का प्रयास कर रहे हैं।
योगी ने ये भी कह डाला कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस अजीबोग़रीब बयान की सभी को निंदा करनी चाहिए। सपा प्रमुख को अपने इस कृत्य के लिए माफी मांगनी चाहिए। सरदार वल्लभ भाई पटेल के इस अपमान को देश कभी स्वीकार नहीं कर सकता।

