देहरादून : देहरादून के झाझरा में आज मंगलवार सुबह एक गोदाम के खाली प्लाट पर पड़े हुए सिलेंडर से अचानक गैस रिसाव शुरू हो गया जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने क्षेत्र के करीब 150 परिवारों को वहां से सुरक्षित निकालकर बचाया।
कुछ लोगों को सांस लेने में परेशानी होना शुरू हो गई थी।आंखों में जलन की शिकायत भी थी। इसके बाद दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह प्लाट आगरा निवासी ठेकेदार राजीव गुप्ता का है। उन्होंने करीब चार साल पहले प्लाट के पास ही वाटर प्लांट लगया था प्लाट पर ही प्लांट का गोदाम बनाए है। तीन साल पहले यहां से काम बंद कर दिया गया था।अब पुलिस ने राजीव गुप्ता को बुलाया है। उसके खिलाफ एफआईआर होगी और सिलेंडर को तालाब बनाकर पानी में डालकर मिट्टी में दबा दिया गया है।

