दून अस्पताल के आज कल हाल बेहाल है। महिला वार्ड में एक ही बेड पर दो प्रसूताओं को लिटाया जा रहा है। नवजात को भी उसी में लिटाना पड़ रहा है। इस मामले का वीडियो बीते रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा। मुख्य प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि मंत्री और नेता दिल्ली दरबार में हाजिरी लगाने में बिजी हैं और स्वास्थ्य सेवा बदहाल हो रही हैं। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कभी लिफ्ट के पास तो कभी फर्श पर महिलाओं का प्रसव हो रहा है। जच्चा-बच्चा वार्ड में एक ही बेड पर लेट रहे हैं। महिलाएं और दो नवजात भर्ती हो रहे हैं। ऋषिकेश एम्स में स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं हैं। इस संबंध में सोमवार को बैठक है। इसमें तय करके कुछ वार्ड नए बनाए जाएंगे।
ऐसा हुआ दून अस्पताल का हाल, विपक्ष का सरकार पर निशाना

