सोमवार सुबह कोहरा और ठंडी हवाओं की वजह से दिल्ली का न्यूनतम 5.3 डिग्री दर्ज हुआ है जो सामान्य से दो डिग्री कम था। यह इस साल जनवरी माह में सुबह का सबसे कम तापमान है। इससे पहले दिसंबर माह में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से नीचे तक हुआ था। उसके बाद से बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में बढ़त दर्ज की गई थी। एक दिन पहले तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बना रहा। सोम दिनभर बादल छाए। धूप न निकले के कारण दिनभर ठिठुरन सी बनी रही। शाम होते ही ठंडक बढ़ गई। बीते दिन सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ और सामान्य से एक डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री कम है। दिल्ली का जाफरपुर इलाका सबसे ठंडा था। अधिकतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।
हाड़ कंपा देने वाली ठंड, आज होगी बारिश
दिनभर धूप के दर्शन नहीं हुए। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्का कोहरा रह सकता है। दिन व शाम के समय बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की आशंका है। तापमान 17 डिग्री व न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।दिल्ली में 14 जनवरी तक सुबह के समय हल्की से मध्य स्तर का कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

