नई दिल्ली : वाईएसआर तेलंगाना पार्टी की अध्यक्ष वाईएस शर्मिला कांग्रेस का दामन थामा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की उपस्थिति में वाईएस शर्मिला आज गुरुवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हुईं हैं। कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने सोनिया गांधी से मुलाकात की। वाईएसटीपी के कांग्रेस में विलय होने पर शर्मिला ने कहा, ‘बहुत जल्द लोकसभा चुनाव के लिए ब्लूप्रिंट तैयार किया जाएगा।’शर्मिला बुधवार रात दिल्ली पहुंच गयीं थी। आज सुबह गुरुवार को वह एआईसीसी मुख्यालय पहुंची। कांग्रेस में शामिल होने के बाद अब उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी में एक नया पद दिया जाएगा। शर्मिला ने कहा, हमारे देश में कांग्रेस अभी भी सबसे बड़ी पार्टी है। इसने हमेशा भारत की सच्ची संस्कृति को बरकरार रखा है और भारत की बुनियाद का निर्माण भी इसी पार्टी ने किया है। शर्मिला ने कहा, हमारे देश में कांग्रेस अभी भी सबसे बड़ी पार्टी है। इसने हमेशा भारत की सच्ची संस्कृति को बरकरार रखा है और भारत की बुनियाद का निर्माण भी इसी पार्टी ने किया है।
वाईएस शर्मिला ने थामा कांग्रेस का दामन,बोलीं- पार्टी ने भारत की बुनियाद का निर्माण किया

