हो जाइए सावधान,एक दिन 760 मामलें आए सामने-जारी हुए दिशा निर्देश

नई दिल्ली : कोरोना का नया वैरिएंट JN.1, भारत क्या पूरी दुनिया भर में ख़तरा बना हुआ है। दुनिया के कई देशों में बढ़ता हुआ रिपोर्ट किया जा रहा है। ख़बरों की माने तो चीन सहित कई अन्य देशों में कोरोना के कारण अस्पतालों में भीड़ बढ़ी है, संक्रमितों में मौत के भी मामले सामने आए हैं। भारत के नजरिए से देखें तो यहां पिछले 20 दिनों से रोजाना औसतन 500 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज गुरुवार को जारी आंकड़ों की मानें तो,देश में 760 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गई है। JN.1 वैरिएंट अब तक देश के करीब 11 राज्यों में फैल चुका है, इससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 511 हुई है। देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 4423 है।

कई विशेषज्ञ बताते हैं कि इसको लेकर सावधानी बरतनी जरूरी है। केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को संक्रमण पर निरंतर निगरानी बनाए रखने के लिए कहा है। केरल और कर्नाटक, दो राज्यों में संक्रमितों के सबसे अधिक मामले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *