5 जनवरी से होने वाली है बड़ी मुसीबत,होगा बुरा हाल

उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत भीषण ठंड और घने कोहरे से ढका हुआ है। जम्मू-कश्मीर से लेकर बिहार और पंजाब, हरियाणा से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित है। हिमाचल के कुकुमसेरी में पारा माइनस 7.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया जबकि पहलगाम में शून्य से 6.2 डिग्री नीचे है।

पहाड़ों पर बर्फबारी के असर से राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में बीते दिन मंगलवार को दिनभर शीतलहर चली साथ ही दिन में धूप निकलने के बावजूद लोग ठिठुरे। दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरकर 8.3 डिग्री सेल्सियस था। यह स्तर सामान्य से एक डिग्री अधिक लेकिन एक दिन पहले की तुलना में दो डिग्री कम है। उत्तर भारत में कोहरे के कारण रेल संचालन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और ज्यादातर ट्रेनें घंटों देरी से चल रहीं हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि पांच से 11 जनवरी के बीच रात के तापमान में और गिरावट आने की आशंका है। मध्य भारत में शीतलहर की स्थिति गंभीर हो सकती है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के उत्तरी हिस्से और उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में दिन का तापमान कम होने से बेहद तरहंद बढ़ने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *