सभी जानते है कि अबसे आठ महीने पहले अप्रैल में भाटादूड़ियां में जिस प्रकार दहशतगर्दों ने जवानों पर हमला किया था, ठीक उसी प्रकार अब साबनि इलाके में फिर से हमला किया गया। घने जंगलों में आतंकी पहले से घात लगाकर सैन्य वाहनों के गुजरने का इंतजार कर रहे आतंकियों ने हमला किया है , जिसमें 5 जवान शहीद हुए हैं। बताया जा रहा है कि जैसे ही वाहन तय स्थान पर पहुंचे तो पहले आतंकियों ने ग्रेनेड दागे और फिर लगातार फायरिंग की इस तरह से हमला हुआ कि जवानों को संभलने का मौका तक न मिला।
दुखद : आतंकियों ने ऐसे किया हमला जवानों को संभलने का मौका तक न दिया
फिर आतंकियों ने वाहन को चारों ओर से घेरकर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। जिस प्रकार से वारदात को अंजाम दिया गया उससे दहशतगर्दों के खतरनाक इरादे दिख रहे हैं। वह किसी भी हालत में वाहन में सवार जवानों को छोड़ना नहीं चाहते थे। पुंछ जिले में 729 में 187 स्क्वायर किलोमीटर में फैला घना जंगल आतंकियों के लिए मुफीद बनता जा रहा है। दो साल में हुए चार बड़े आतंकी हमलों में आतंकियों ने इसी जंगल की आड़ में अपने गंदी इरादों को पूरा किया है। यह इलाका जिले के 187 स्क्वायर किलोमीटर जंगल में आता है। ऐसे में यहां आतंकी गतिविधि को ट्रैक करना काफी खतरनाक काफी साबित होता है।

