संसद सुरक्षा मामला : कर्नाटक से एक और शख्स को हिरासत में

नई दिल्ली : संसद भवन में हाल ही में लोकसभा की कार्यवाही के चलते सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले के बाद वहां की सुरक्षा व्यवस्था पर तमाम सवाल उठ रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने कर्नाटक के एक युवक को हिरासत में है। एक अधिकारी ने आज एक सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक के बेटे और एक तकनीकी विशेषज्ञ साईकृष्ण जगली को बुधवार रात बागलकोट के जिला मुख्यालय शहर के विद्यागिरी में उसके घर से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्त में लिया गया जगली बंगलूरू में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करता है। बीते हफ्ते में लोकसभा में घुसने वाले दो घुसपैठियों में से एक मैसूर का रहने वाला मनोरंजन डी का दोस्त है। उन्होंने बताया कॉलेज के दिनों में जगली मनोरंजन का रूममेट था। लोकसभा की दर्शक दीर्घा से दो युवक सदन में कूद गए थे और उन्होंने कलर स्मॉग का इस्तेमाल किया था, जिससे सांसदों में के बीच अफरा-तफरी मच गई थी। सांसदों ने आरोपियों को पकड़ा और उनकी पिटाई कर दी थी। इसके बाद उन्हें सदन में मौजूद मार्शल के हवाले किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *