Closing bell : रिकॉर्डतोड़ वीक,निवेशकों के आए मज़े

शेयर बाजार में बुल्स के लिहाज से बीता हफ्ता रिकॉर्डतोड़ रहा। शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी रिकॉर्ड हाई पर बंद हुए। जबरदस्त खरीदारी के चलते सेंसेक्स, निफ्टी, बैंक निफ्टी समेत ज्यादातर इंडेक्स नई ऊंचाइयों पर है।बीएसई सेंसेक्स 969.55 (1.37%) अंकों की बढ़त के साथ 71,483.75 पर बंद हुआ, बाजार इंट्राडे में 71,605 के स्तर तक पहुंच गया।निफ्टी 273.96 अंकों की बढ़त के साथ 21,456.65 के स्तर पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी भी 48,219 के नए ऑल टाइम हाई पर हो गया है। इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स 929 अंकों की मजबूती के साथ 70,514 के स्तर पर बंद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *