जनता ने ली राहत की सांस,पेट्रोल-डीज़ल हुआ सस्ता

काफी लम्बे समय से पेट्रोल-डीजल के दामों से ट्रस्ट जनता को सरकार ने राहत दी है जिसके चलते अब बढ़ती हुई कीमतों  कटौती हुई है। केंद्र सरकार ने शनिवार शाम बड़ी राहत की खबर सुनाते हुए।  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हम पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) को आठ रुपये और डीजल पर छह रुपये कम कर रहे हैं। इससे पेट्रोल की कीमत 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल के भाव में सात रुपये प्रति लीटर तक कम होंगे। 

दूसरी अच्छी खबर ये भी है कि जनता को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के नौ करोड़ से अधिक लाभार्थियों को 200 रुपये प्रति सिलेंडर (12 सिलेंडर तक) सब्सिडी दी जाएगी। पीएम ने कहा कि इससे हमारी माताओं और बहनों को सहायता होगी। 

आज के दाम –दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 96.67 रुपये प्रति लीटर रहे। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 115.51 रुपये और डीजल की 105.77 रुपये प्रति लीटर रही। कोलकाता में पेट्रोल का भाव 115.12 रुपये और डीजल की कीमत 99.83 रुपये प्रति लीटर रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *