केरल के 10 बांधों में ऑरेंज अलर्ट जारी,20 से अधिक राज्यों में भारी वर्षा की आशंका 

यूँ तो दो दिन से देश के कई राज्यों के शहरों में भारी बारिश हो रही है। जिसके कारण केरल में  नदियों, तालबों का जलस्तर बढ़ने के कारण 10 बांधों के लिए रेड अलर्ट जारी हुआ है। इस खतरे के मद्देनज़र,काकी डैम के दो शटर को खोला भी गया है। राज्य सरकार ने बारिश और भूस्खलन से हुई तबाही के कारण सबरीमाला में भगवान अयप्पा मंदिर को अभी के लिए बंद कराने का फैसला किया है। 
आपको बतादें कि राज्य के राजस्व मंत्री के राजन ने बीते दिन सोमवार को पतनमथिट्टा के कलक्ट्रेट में समीक्षा बैठक की जिसमें स्थिति की पूरी जानकारी के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि पम्पा नदी का जलस्तर करीब 15 सेंटीमीटर बढ़ने के कारण सरकार ने काकी डैम को खोल कर करीब 200 क्यूमेक्स पानी छोड़ने का फैसला किया है।  राजन ने ये भी बताया है कि डैम के जलस्तर के खतरे के निशान को पार करने और मौसम विभाग द्वारा 20 अक्तूबर को भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए लिया गया है। उन्होंने कहा कि अभी डैम का पानी नहीं छोड़ा गया तो हालात और बिगड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि हालात को देखते हुए अभी सबरीमाला में पूजा की अनुमति नहीं दी जा सकती। भगवान अयप्पा मंदिर में तुला पूजा के लिए इसे 16 अक्तूबर से ही दोबारा रीओपन किया गया था।

भरी बारिश के प्रकोप को देखते हुए,इसकी चपेट में अगले कुछ दिन यह राज्य प्रभावित रहेंगें .जिसमें उत्तर-पूर्व के सभी राज्य, उत्तर भारत और दक्षिण भारत के अधिकांश राज्य रहेंगे। मौसम विभाग के वरिष्ठ विज्ञानी नरेश कुमार के अनुसार, देश के कम से कम 20 राज्यों में अगले कुछ दिन भारी बारिश की आशंका बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *