बंगलुरु : सूर्य की अहम सभी जानकारियों को पाने के लिए भारत की तरफ से भेजे गए आदित्य-एल1 ने अपना काम शुरू कर दिया है। अब उपग्रह में लगे पेलोड- आदित्य सोलर विंड पार्टिकल एक्सपेरिमेंट ने काम शुरू हो गया है। इसरो ने बताया है कि यह पेलोड सामान्य रूप से काम कर रहा है। आदित्य सोलर विंड पार्टिकल एक्सपेरिमेंट में दो अत्याधुनिक उपकरण सोलर विंड आयन स्पेक्ट्रोमीटर और सुप्राथर्मल एंड एनर्जेटिक पार्टिकल स्पेक्ट्रोमीटर भी सम्मिलित हैं। STEPS उपकरण 10 सितंबर, 2023 को शुरू हुआ था। SWIS उपकरण एक महीने पहले यानी दो नवंबर को शुरू हुआ और इसने अच्छा प्रदर्शन किया है। इसरो के अनुसार, उपकरण ने सौर पवन आयन, मुख्य रूप से प्रोटॉन और अल्फा कणों को सफलतापूर्वक देखा गया है।गौरतलब है कि बीते सितंबर माह में 2 तारीख को भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो ने भारत के पहले सौर मिशन आदित्य-एल1 को लांच किया था।
आदित्य-एल1: अब जल्द मिलेंगी सूर्य की अहम जानकारियां

