नई दिल्ली : चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे रविवार यानी 3 दिसंबर को आएंगे। सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी जीत के दावे कर रही हैं लेकिन साथ ही चुनाव नतीजों से पहले ही जोड़-तोड़ की राजनीति होनी शुरू है। कर्नाटक के डिप्टी सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार का कहना है कि हमें विश्वास है कि तेलंगाना में हमारी पार्टी बेहद आसानी से जीतेगी। हमें ये भी पता है कि हमें फंसाने का प्रयास है। हमारे उम्मीदवारों ने जानकारी दी है कि सीएम ने उनसे संपर्क साधा है लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है।कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने मतदान पर कहा है कि मिजोरम में वह गठबंधन की सरकार बना रहे हैं। उधर, भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी का कहना है कि राजस्थान में हमें बड़ी जीत मिलेगी और एग्जिट पोल के नतीजों में भी ऐसा दिखाया गया है।
चुनाव नतीजों से राजनीति शुरू, आरोप लगेंगे

