राममंदिर के उद्घाटन पर पाकिस्तानी कलाकार भी होंगे शामिल,कब की तारिख तय ?

अयोध्या : जल्द ही अब अयोध्या में भव्य रामलीला का भव्य समारोह होने जा रहा है। फिल्मी कलाकारों की रामलीला इस बार नए तरह से दिखेगी। रामलीला में पाकिस्तान के साथ साथ अन्य 14 देशों के कलाकार रामकथा को जीवंत रूप प्रस्तुत करेंगे। राम मंदिर के उद्घाटन की खुशी में फिल्मी रामलीला का आयोजन इस बार जनवरी में किया जा रहा है। यह रामलीला हर साल दशहरा पर होती रही है। 17 से 22 जनवरी तक सरयू तट स्थित रामकथा पार्क में रामलीला मंचन किया जाएगा।

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक ने जानकारी दी है कि पहली बार रामलीला में फिल्मी कलाकारों के साथ विदेशी कलाकार भी नजर आने वाले हैं ये कलाकार रूस, मलयेशिया, अमेरिका, लंदन, दुबई, इस्राइल, अफगानिस्तान, जापान, चीन, जर्मनी, अमेरिका, थाईलैंड, इंडोनेशिया, बांग्लादेश, पाकिस्तान के कलाकार अयोध्या की रामलीला में शिरकत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *