तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान सुबह से शुरू हो गया है यहां आज कुल 119 सीटों के लिए 2,290 प्रत्याशी चुनाव रणभूमि में उतरे हैं। राज्य के 3.26 करोड़ मतदाता किस्मत का फैसला करने वाले हैं।सभी राजनीतिक दलों के नेता वोट डालने पहुँच रहे हैं। वोट डालने से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी और उनकी पत्नी गीता ने कोडंगल के विकाराबाद में अपने आवास पर गौ पूजन हुआ और इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में अच्छे दिन आने वाले हैं। ‘दुराला सरकार’ जाएगी और ‘प्रजला सरकार’ आएगी।मीडिया द्वारा सवाल हुआ कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो क्या वह मुख्यमंत्री होंगे, इस पर कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने कहा कि क्रिकेट टीम चुनने की तरह ही सीएम चुनने की भी एक प्रक्रिया होती है। 85 विधायक हैं, हर कोई सीएम पद के लायक है।
Telangana Polls : वोटिंग से गौ माता पूजन,119 सीटों के लिए 2,290 प्रत्याशी

