आज गुरूवार को जम्मू संभाग के जिला राजोरी के बाजीमाल में दुसरे दिन भी सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ जारी है। इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को अब जाकर एक बड़ी सफलता मिली है। यहां दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुए हैं। अभी तलाशी अभियान चल रहा है। पीआरओ डिफेंस ने बताया कि गोलीबारी के दौरान पाकिस्तानी आतंकवादी कॉरी ढेर हो गया है।
उसे पाक और अफगान मोर्चे पर प्रशिक्षित किया गया था। कॉरी लश्कर-ए-तैयबा का उच्च रैंक आतंकवादी कमांडर था। वह पिछले एक साल से अपने ग्रुप के साथ राजोरी और पुंछ में सक्रिय था। उसे ढांगरी और कंडी हमलों का मास्टरमाइंड भी कहा जाता है। इन क्षेत्रों में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने के लिए भेजा गया था। वह आईईडी लगाने, गुफाओं से छिपकर हमला करने और प्रशिक्षित स्नाइपर था। इस साल एक जनवरी को राजोरी के ढांगरी में दोहरे आतंकी हमले को अंजाम देता आ रहा था। बीते दिनबुधवार सुबह 10 बजे से मुठभेड़ शुरू हो गई थी। धेरा होने के कारण नौ घंटे बाद गोलीबारी बंद कर दी गई लेकिन सुरक्षाबलों ने दोनों दहशतगर्दों को घेरा।

