नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित ऋषिकुल के श्री गेस्ट हाउस में पुलिस ने छापेमारी कर यहां संचालित देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। जहां से पुलिस ने चार महिलाओं सहित सात लोगों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। मानव तस्करी निरोधक दस्ता और मायापुर की टीम सभी को हिरासत में लेकर थाने आई और उन सभी पूछताछ की।
जहां उनसे पूछताछ जारी है और पुलिस के मुताबिक़, बीते शनिवार सुबह खबर मिली कि ऋषिकुल में श्री गेस्ट हाउस में देह व्यापार किया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर आ धमकी और एक प्रेमी युगल के साथ ही दो महिलाएं और दो अन्य पुरुष कमरों में आपत्तिजनक हालत मिले। पुलिस सभी को लेकर मायापुर चौकी रवाना हो गई। कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि जांच चल रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

