उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे के बाद उस सुरंग में फसे 41 श्रमिक आज नौवें दिन भी बाहर नहीं निकल पाए हैं। 41 श्रमिकों को अभी तक बाहर नहीं निकाला गया है। अंतर्राष्ट्रीय टनलिंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स भी आज उत्तरकाशी पहुंचे हैं। उन्होंने यहां हालात का जायजा लिया। आज सोमवार को उत्तरकाशी सुरंग में फसे 41 श्रमिकों को बचाने के लिए रोबोटिक्स मशीन सिलक्यारा सुरंग स्थल पहुंच चुकी है। बीतते वक्त के साथ खतरा बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी से जारी है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग के अंदर फंसे श्रमिकों के ऐसे परिजन जो यहां आना चाहते हैं उनके आवागमन का पूरा खर्चा राज्य सरकार उठाएगी।
अब सुरक्षित बाहर निकलेंगे 41 श्रमिक,रोबोटिक्स मशीन पहुंची

