ममता को किसी काम से घर से जाना पड़ गया तो वो अपनी पालतू बिल्ली को जो अकेला किरायेदार था उसके पास छोड़ कर चली गयीं। वापस आकर कमरे का दरवाजा खोला तो देखा कि किरायेदार उनकी बिल्ली के साथ दुष्कर्म कर रहा था। वह उन्हें देखते ही कपड़े पहनने लगा और बिल्ली को दूर फेंक दिया।बताया गया है कि बिल्ली बेहोश थी और उसके मुंह में खून आ रहा था और वह करीब आधे घंटे के बाद होश में आई। एसएचओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला ने आरोपी का नाम नहीं बताया है। वह अभी फरार है।
बेजुबान भी नहीं रहे सुरक्षित,पालतू बिल्ली को भी नहीं छोड़ा
देहरादून में एक घटना हुई जिसे पढ़कर -सुनकर आप भी हैरानी में पड़ जाएंगे। जहाँ, एक महिला ने अपने किरायेदार पर पालतू बिल्ली के साथ दुष्कर्म करने की शिकायत लिखवाई है। उस महिला का आरोप है कि किरायेदार की इस करतूत से उनकी बिल्ली बेहोश हो गई और इसी आधार पर आरोपी के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा भी दर्ज किया गया है। एसएचओ कैंट संपूर्णानंद गैरोला ने बताया है कि शिकायत डाकरा निवासी ममता थापा ने करवाई है जिन होने बताया है कि उनके मकान में चार युवक किराये पर रहते हैं। गत एक नवंबर को तीन किरायेदार अपने काम पर चले गए, जबकि एक घर में ही था।

