कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज कल केदारनाथ में सेवा कर रहे हैं। भक्ति रंग में डूबे राहुल गाँधी तीन दिन के प्रवास पर केदारनाथ में हैं। बाबा केदार की सांयकालीन आरती में भी पहुंचे और वो हाथ जोड़कर बाबा का ध्यान लगाया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
बीते दिन रविवार को केदारनाथ में राहुल गांधी ने भक्तों को अपने हाथों से चाय प पिलाई और भक्तों से बातचीत कर दिल लूटा। आज सोमवार को राहुल गांधी ने श्रद्धालुओं को भंडारा परोसा। राहुल के माथे पर चंदन का टीका था और बाबा केदार की आरती में शामिल हुए तो उन्हें देखने के लिए समर्थकों का जमावड़ा इकठ्ठा हो गया। इस दौरान केदानाथ में प्रशासन व पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम हुए थे।

