Kedarnath: भक्तों के चेहरों पर ख़ुशी, आपदा के 15 दिन बाद पैदल मार्ग हुआ ठीक

केदारनाथ पैदल मार्ग को मजदूरों ने कड़ी मेहनत के बाद दुरुस्त कर दिया  गया है। जिससे 15 दिन बाद पैदल मार्ग से यूपी, गुजरात और हरियाणा से कुछ तीर्थ यात्री केदारनाथ धाम पहुंचे। 260 मजदूरों ने आपदा से 29 जगहों पर क्षतिग्रस्त हुए 19 किलोमीटर पैदल मार्ग को 15 दिन में ठीक हो चुका है।

31 जुलाई की रात केदारनाथ पैदल मार्ग पर आई त्रासदी के कारण जगह-जगह सड़के टूट चुकी थीं।सीएम धामी की निगरानी और डीएम सौरभ गहरवार के नेतृत्व में चले रेस्क्यू अभियान में हजारों श्रद्धालुओं एवं स्थानीय जनता को हेली सेवा के साथ पैदल आवाजाही से सुरक्षित निकाला गया।  ऐसे में पैदल चलकर धाम पहुंच रहे देश के विभिन्न राज्यों के भक्तों में भी खुशी देखने को मिल रही है। अब तक 10 लाख 93 हजार 632 श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *