ढाबे पर व्यापारी का कत्ल, परिजनों को वजह का नहीं चल रहा पता

कानपुर देहात से मर्डर केस सामने आया है जहां उमरन स्थित सेंगर ढाबा में योगेश नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।  मामले में कई सवाल निकलकर आए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज देखने के लिए डीवीआर को कब्जे में ले चुकी है। बेटे की मौत से बदहवाश पिता मोहनलाल व मां शकुंतला बार- बार पुलिस अधिकारियों से हकीकत जानने के लिए फुटेज दिखाने को कहती रही।

मृतक की मां ने कई बार बोला कि ऐसी क्या बात हुई जो बेटे को गोली मारी गई। यह भी कहती रही की ढाबा की गतिविधियां संदिग्ध हैं। योगेश की मौत के मामले में कई अनसुलझी पहेली ऐसी है जो कई सवाल उठा रही है। पुलिस जहां साफ तौर बता रही है, हत्या लेनदेन को लेकर हुए विवाद के वजह से की गई है।

लेकिन परिवार के लोग इसे नहीं मान रहे हैं। पुलिस ने पिता मोहनलाल की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। बीते शाम कानपुर हैलट से शव पोस्टमार्टम होकर पहुंचा तो मृतक की मां शकुंतला, बहन शगुन, पिता मोहन लाल ने ढाबा के सीसीटीवी फुटेज दिखाने को कहते रहे।परिजनों ने ये साफ़ कहा है कि वो शव को पैतृक गांव तभी लेकर जाएंगे जब उन्हें सच्चाई का पता चलेगा। पुलिस ने काफी समझाया और इसके बाद वह लोग शव को लेकर पैतृक गांव रामसीसर, जिला सीकर, राजस्थान निजी वाहन से लेकर गए। इस दौरान रनियां पड़ाव के रहने वाले लोगों घटना को लेकर कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं थानाध्यक्ष रनियां महेंद्र सिंह कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *