आज कल बाबा केदारनाथ और बद्री विशाल के दर्शन के लिए वीआईपी वीवीआईपी भक्तों का आना जाना लगा हुआ है। सुरेश रैना, मुकेश अंबानी और आज शुक्रवार को अभिनेत्री रानी मुखर्जी बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचीं हैं। उनके यहां पहुंचते ही बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने उनका स्वागत किया और पूजा अर्चना कराई। रानी ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद बीकेटीसी की ओर से उन्हें भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया गया। शुक्रवार सुबह अभिनेत्री रानी मुखर्जी के केदारनाथ धाम पहुंचते ही उनके प्रशंसकों की यहां भीड़ लग गई।
हर कोई रानी के साथ फोटो खींचवाने के लिए उत्सुक रहा। रानी ने बाबा केदार की विशेष पूजा-अर्चना मंदिर में की और इसके बाद कुछ समय मंदिर परिसर में बिताया। केदारनाथ धाम में वीआईपी लोगों का आना-जाना हो रहा है। दो दिन पहले ही क्रिकेटर सुरेश रैना भी बाबा केदार का आशीर्वाद लेने आए थे।

