सिक्किम में बाढ़ से राहत नहीं,100 से ज्यादा लापता

सिक्किम में आई बाढ़ में सात सैनिकों के साथ साथ 21 लोगों के मरने की खबर है। गौरतलब है कि इस बाढ़ में भारतीय सेना के 23 जवान भी लापता हो गए थे अभी जिनमेंसे 15 जवानों की तलाश हो रही है। इस बीच, भारतीय सेना उत्तरी सिक्किम में फंसे नागरिकों और पर्यटकों को भोजन, चिकित्सा सहायता और संचार सुविधा प्रदान की जा रही है। बाढ़ के बाद सड़कें भर गई हैं और  उनको भी साफ करने का काम किया जा रहा है। मौसम ख़राब नहीं हुआ तो फंसे हुए पर्यटकों का निकालने का काम शुरू किया जा सकता है।गुवाहाटी में रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह रावत ने जानकारी दी है कि भारतीय सेना के लापता जवानों की तलाश हो रही है। तलाशी का ध्यान तीस्ता बैराज के निचले इलाकों में केंद्रित है। बुरडांग में घटना स्थल पर सेना के वाहनों को खोदकर निकाला गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *