हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में बेहद दर्दनाक दुखद हादसा हुआ है। ट्रैक्टर ने एक बाइक को ऐसे टक्कर मारी कि बाइक पर जा रहे मामा और भांजे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। जिलाअस्पताल की मोर्चरी में रखा गया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं।
घटना बीते दिन रविवार देर शाम की है जहां रोहित पुत्र किशनलाल अपने मामा रवि कुमार पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम मुगल माजरा जिला सहारनपुर के साथ मोटरसाइकिल से रसूलपुर के लिए निकले थे रसूलपुर टोंगिया के पास पहुंचते ही अचानक एक ट्रैक्टर ट्राली ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों की मौत हो गई। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।

