उत्तराखंड में मौसम खिला हुआ है। बारिश नहीं हो रही है। आज गुरुवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन की शुरुआत धूप खिलने से हुई है। पहाड़ से मैदान तक चटख धूप है। मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तराखंड में मानसून कमजोर पड़ने लगा है। अगले दो दिन तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। जिसके चलते मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने से गर्मी की मार पद सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड से 30 सितंबर को मानसून विदा होगा। अक्तूबर महीने की शुरुआत में कुमाऊं के जिले पिथौरागढ़, चंपावत और नौनीताल के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।
प्रदेश में बढ़ेगी गर्मी, इस दिन मानसून की विदाई

