ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल जल्द स्टेशन तक पहुँचेगी

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का निर्माण कार्य तेज़ी पर है।  दिसंबर 2026 तक ब्यासी रेलवे स्टेशन तक ट्रेन का पहुंचने का काम हो जाएगा। रेल विकास निगम ने 127 किलोमीटर सुरंग बना ली गई है। 60 फीसदी सुरंग तैयार है और इस बात की जानकारी भी  रेल विकास निगम लिमिटेड के मुख्य परियोजना प्रबंधक अजीत सिंह यादव ने आज मंगलवार को एक प्रेस वार्ता के जरिये दी।  उन्होंने बताया है की देवप्रयाग और जनासू रेलवे स्टेशन का करीब 250 मीटर प्लेटफॉर्म सुरंग के अंदर बनेगा। सुरंगों और पुलों के ऊपर बैलास्टक ट्रैक तैयार किया जाएगा। ऋषिकेश और मुरादाबाद में टनल कंट्रोल सेंटर बनाया जाएगा।इसके अलावा उन्होंने जानकारी दी है कि खनन सामग्री ना मिलने से काम रुक जाता है।  सुरंग निर्माण के दौरान मिल रहे 20 फीसदी पत्थर को पीसकर उससे काम किया जा रहा है। जरूरी सामग्री मिलने पर काम और तेजी से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *