यूपी एटीएस ने आईएसआई के लिए भारतीय सेना की जासूसी करने वाले एजेंट को लखनऊ से गिरफ्त में लिया गया है। शैलेश कुमार उर्फ शैलेंद्र सिंह चौहान ने वाट्सएप और फेसबुक के माध्यम से भारतीय सेना की कई अहम जानकारियां चुरायीं और आईएसआई तक पहुंचाई। आईएसआई के द्वारा भारत के कुछ लोगों को लालच देकर भारतीय सेना की गोपनीय सूचनओं एवं उनके परिचालन की जानकारी प्राप्त करने में जुटी है। जांच में पाया गया कि शैलेश कुमार नाम के व्यक्ति ने वाट्सएप व फेसबुक के माध्यम से भारतीय सेना की जरूरी जानकारियां पाकिस्तानी खूफिया एजेंसी आईएसआई के साथ लीक की हैं। शैलेश ने आठ महीने भारतीय सेना में अरुणाचल प्रदेश में एक अस्थाई श्रमिक के रूप में काम किया है जिसके कारण उसके पास सेना से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां थीं।
आईएसआई का जासूस गिरफ्तार,जाने पूरा मामला

