हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में बड़ा उत्तर चढ़ाव देखने को मिला। हालांकि दिनभर के बाद अब बाज़ार शेयर बाजार सपाट लेकिन हरे निशान पर बंद हुआ है। आज सोमवार को सेंसेक्स 14.54 (0.02%) अंकों की बढ़त के साथ 66,023.69 जबकि निफ्टी 0.30 (0.00%) अंकों की बढ़त के साथ 19,674.55 के स्तर पर बंद हुआ है।
नुकसान के बाद बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सोमवार को एशियाई बाजारों से मिले जुले संकेतों पर बंद हुआ। बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में बढ़त ने रिलायंस, इन्फोसिस और टीसीएस जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट की भरपाई की।दूसरी ओर इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, विप्रो, टीसीएस और सन फार्मा के शेयर नुकसान में बंद हुए।

