Asian Games: घुड़सवारी टीम ने जीता स्वर्ण,कुल 14 पदक जीते

एशियाई खेल 2023 में भारत का प्रदर्शन जबरदस्त जा रहा है। पहले दिन देश को पांच और दूसरे दिन छह पदक हासिल हुए हैं।  पदक तालिका में भारत कुल 14 पदकों को लेकर 6th प्लेस पर आ चुका है  ।  भारत के पास तीन स्वर्ण, चार रजत और सात कांस्य पदक हैं। तीसरे दिन भी भारतीय खिलाड़ी ;अन्य पदकों की उम्मीद लगाए बैठे हैं। जूडो में भारत की तुलिका मान मंगोलिया की अमरसैखान से हार गईं, जिन्हें इप्पोन द्वारा विजेता एलान किया है। हृदय छेदा, दिव्यकृति सिंह, अनुष अग्रवाल और सुदीप्ति हजेला की भारतीय मिश्रित टीम ने 41 साल बाद घुड़सवारी ड्रेसेज में स्वर्ण पदक पाया है।   इसके अलावा मंगलवार को इबाद अली ने नौकायन में कांस्य पदक हासिल किया है। इबाद अली पुरुषों की विंडसर्फर आरएस एक्स स्पर्धा में 52 के नेट स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।17 वर्षीय नाविक नेहा ठाकुर ने लड़कियों की डिंगी ILCA4 स्पर्धा में 11 रेसों में कुल 27 अंकों के साथ रजत पदक जीता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *