लखीमपुर खीरी मामलें में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं बल्कि पूछताछ के लिए बुलाया गया 

लखीमपुर: लखीमपुर हिंसा मामले में गुरुवार को दो गिरफ्तारी की खबर आई लेकिन बाद में स्पष्ट हुआ है कि अभी दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है बल्कि लवकुश और आशीष पांडेय को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलवाया था।  पहले दोनों अज्ञात में थे,लेकिन उनकी गिरफ्तारी की खबर जब मिली तो उनकी पहचान आशीष पण्डे और लवकुश के नाम से हुई थी। । 
कृषि कानूनों और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की टिप्पणी का विरोध कर रहे किसानों और मंत्री के बेटे के काफिले के बीच रविवार को हिंसक टकराव हो गया था। लखीमपुर खीरी के तिकुनिया कस्बे में हुए बवाल के दौरान मंत्री के बेटे आशीष मिश्र की गाड़ी से कुचलकर चार किसानों की मौत हो गई और लोग घ्याल हुए थे जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। जानबूझकर गाड़ी चढ़ाने का आरोप लगाते हुए गुस्साए किसानों ने मंत्री के बेटे की गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी। किसानों के मुताबिक, मंत्री के बेटे ने खेतों में भागकर जान बचाई, लेकिन इस दौरान हुई पिटाई से चालक सहित और तीन भाजपाइयों की भी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *