2022 में होने जा रहे पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले ही बीजेपी पार्टी अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित की है। जिनमें 80 सदस्यों को नया स्थान मिला है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, एमएम जोशी, केन्द्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गज नेता शामिल है। हालांकि, मेनका गांधी और वरुण गांधी को नई कार्यकारिणी में स्थान नहीं मिला है और उन दोनों को ही बाहर का रास्ता देखना पढ़ गया है। सूत्रों से मिली ख़बरों की मानें तो, लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद वरुण गांधी लगातार योगी और मोदी सरकार पर हमलावर हैं। इसे देखते हुए मां मेनका गांधी और बेटा वरुण गांधी को कार्यकारिणी में जगह नहीं मिल सकी है।
गौरतलब है कि पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी लखीमपुर खीरी कांड पर हर दिन ट्वीट कर योगी सरकार पर दबाव बना रहे हैं इतना ही नहीं बल्कि वरूण गांधी ने आज गुरूवार को भी ट्वीट किया और अपनी ही सरकार को तीखे तेवर दिए। वरुण गांधी ने लिखा कि यह वीडियो बिल्कुल शीशे की तरह साफ है। प्रदर्शनकारियों का मर्डर करके उनको चुप नहीं करा सकते हैं। निर्दोष किसानों का खून बहाने की घटना के लिए जवाबदेही तय करनी होगी। हर किसान के दिमाग में उग्रता और निर्दयता की भावना भरे इसके पहले उन्हें न्याय दिलाना होगा।
बीजेपी पार्टी की नई कार्यकारिणी घोषित,वरुण-मेनका सूची से गायब

