आज से जौलीग्रांट से बद्रीनाथ और केदारनाथ के लिए हेलिकॉप्टर की उड़ाने शुरू की गयीं हैं। जहां आज बुधवार सुबह इसकी पहली उड़ान कुल 18 श्रद्धालुओ को लेकर दो धामों के लिए रवाना हुई। रुद्राक्ष एविएशन का एमआई 17 सीरिज का डबल इंजन बीस सीटर हेलिकॉप्टर आज सुबह साढे छह बजे एयरपोर्ट से निकली। प
बदरीनाथ के दर्शन कराकर हेलीकॉप्टर वापस गुप्तकाशी में लैड करेगा जिसके बाद एक छोटे हेलिकॉप्टर में सभी श्रद्धालुओं को केदारनाथ ले जाएगा। फिर वापस गुप्तकाशी आने पर एमआई 17 से श्रद्धालुओं को वापस जौलीग्रांट लाया जाएगा। जौलीग्रांट से दो धामों के लिए आवाजाही करने में हेलीकॉप्टर को कुल दो घंटों का समय लगेगा।सभी अधिकारियों और पायलट ने उड़ान की पूरी तैयारियां कर ली हैं। तीस अक्तूबर के लगभग तक की बुकिंग भी हो चुकी हैं। दो धामों के लिए उड़ान भरने को बीस सीटर हेलीकॉप्टर पहुंच चुका है।

