आगरा के थाना बरहन क्षेत्र के गांव तिहेया में बेहद शर्मनाक करतूत हुई जिसे किया भी किसने सुरक्षा करने वाले दरोगा जी ने। जी हाँ मामला है यूपी के आगरा से जहाँ बीती रविवार रात को थाने में तैनात दरोगा को ग्रामीणों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़कर जमकर धोया। ग्रामीणों ने खंभे से बांधकर पीटा और उसे सबक दिखाया। ग्रामीणों ने मामलें में बताया कि दरोगा घर में कूदकर एक युवती के साथ छेड़छाड़ की थी। जिसके कारण यह वारदात हुई।
मारपीट और हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल तेज़ी से हो रहा है। अब कार्रवाई करते हुए पुलिस कमिश्नर ने दरोगा को निलंबित कर दिया है । ग्रामीणों की मानें तो, लगभग 11 बजे करीब थाना बरहन में ड्यूटी पर दरोगा संदीप कुमार गांव तिहेया के एक निवासी के घर में नशे में अंदर घुस गया और एक युवती को देखने लगा और उसके कपडे फाड़ दिए। जब लड़की चिल्लाई, तो उसके परिवार के सदस्य जाग उठे। नग्न दरोगा की गतिविधियों को देखकर उन्होंने उसे धरदबोचा।
सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया जो अब जमकर वायरल हो रहा है। मौके पर पहुंच दरोगा को ग्रामीणों की कब्जे से छुड़ाया।

