प्रदेश कैबिनेट ने आयुष नीति को दी मंजूरी,अतिरिक्त सब्सिडी भी 

राज्य में दिसंबर माह में होने वाली इन्वेर्स्टार्स समिट के पहले प्रदेश सरकार ने पहली आयुष नीति को मोहर लगा दी है। इस नीति में आयुष फार्मेसी उद्योगों को एमएसएमई नीति में मिलने वाली सब्सिडी के अतिरिक्त 10 प्रतिशत अतिरिक्त सब्सिडी भी दी जाएगी।

इसके साथ ही आयुष हेल्थ वेलनेस केंद्रों में पूंजी निवेश पर 5 प्रतिशत अतिरिक्त सब्सिडी देने का का फैसला लिया गया है। राज्य में आयुष क्षेत्र में निवेश की संभावना को देखते हुए सरकार ने नई नीतियो पर हरी झंडी  दिखा दी है।  जड़ी-बूटी, सगंध पौधों की खेती को बढ़ावा देकर उत्पादन बढ़ाने, राज्य में नये आयुष फार्मा उद्योगों को प्रोत्साहित करने के साथ ही आयुष शिक्षा की गुणवत्ता के साथ शोध व अनुसंधान को प्रोत्साहित करने का उद्देश्य है। 10 लाख, ए ग्रेडिंग को 5 लाख, बी डबल प्लस को 2.5 लाख रुपये की राशि दी जाएसगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *