केंद्र सरकार में लगभग एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों के चेहरे पर ख़ुशी लाइ है। वो ऐसे कि अब एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए पहली जुलाई से महंगाई भत्ता ‘डीए’ और महंगाई राहत ‘डीआर’ में चार फीसदी की वृद्धि होने वाली है।
जी20 शिखर सम्मेलन के बाद होने वाली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इस बढ़ोतरी को हरी झंडी मिलने की आशंका है। वृद्धि से केंद्रीय कर्मियों का ‘डीए’ 42 से 46 प्रतिशत पर पहुंच जाएगा। और अभी महंगाई की स्थति को देखते हुए 120 दिन बाद केंद्रीय कर्मियों का डीए 50 प्रतिशत किया जाएगा।
इस वृद्धि से केंद्रीय कर्मियों का ‘डीए’ 42 से 46 प्रतिशत पर पहुंच जाएगा। महंगाई की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर लगभग 120 दिन बाद केंद्रीय कर्मियों का डीए 50 प्रतिशत होगा। आपको बतादें कि अभी केंद्रीय कर्मचारियों को 42 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक और उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक के तहत जारी आंकड़े बता रहे हैं कि कर्मियों के महंगाई भत्ते में चार फीसदी की दर से बढ़ोतरी होगी।

