लखनऊ के दुबग्गा में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर के अंदर भाजपा कार्यकर्ता की गोली लगी और मौत हो गई। मृतक की पहचान विनय श्रीवास्तव के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की जा रही है। युवक के सिर में गोली मारी गई है। पिस्टल सांसद के बेटे विकास किशोर की है सामने आई है। परिजनों ने छह लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है, इनमें से तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। घर में चार से पांच लोग उपस्थित थे। मुझे पता चला तो मैंने कमिश्नर से संपर्क किया। जो पिस्टल है वो मेरे बेटे की है। विनय 2017 से मेरे बेटे के साथ है। पुलिस पर कोई दबाव नहीं, पुलिस जांच करे।

