चुनाव के बाद अब होली की धूम होने को कुछ ही समय शेष बचा है। लेकिन इस पर्व की धूम में लोग शराब को सहारा न बना सके जिसके लिए अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने सख्ती की है जिसके चलते अपर मुख्य सचिव आबकारी संजय आर भूसरेड्डी ने बताया है कि 5 जनवरी से 31 मार्च तक चलने वाले विशेष प्रवर्तन अभियान को और तेज कर दिया गया है। जिस अभियान के चलते डीएम, एसएसपी, एसपी के माध्यम से आबकारी, पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीमें गठित कर अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के अड्डों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।आपको बतादें कि आबकारी आयुक्त सेंथिल पांडियन ने कहा कि होली पर्व के दौरान अवैध शराब के कारोबार व तस्करी की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। इसे रोकने के लिए व्यापार कर, परिवहन, नगरपालिका, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों सहित ग्राम प्रधान, चौकीदार, लेखपाल व लाइसेंसधारियों की एक संयुक्त बैठक पुलिस और आबकारी विभाग के साथ जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किए जाने के निर्देश जारी किए गए है।
आबकारी विभाग पर सूचना हेतु जारी नंबर –अभी तक अवैध शराब के कारोबार पर एक लाख 33 हजार 652 छापे मार दिए गए है। इस दौरान 19,583 मुकदमे दर्ज कर 4,669 अभियुक्तों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। 11,08,489 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है। अवैध शराब के कारोबार के बारे में कोई भी आबकारी विभाग के टोल फ्री नंबर 14405 और व्हाट्सएप नंबर 9454466019 पर सूचना दी जा सकती है।

