गौरतलब है कि पूर्वांचल के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी कवियत्री मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में दोषी करार दिए गए थे जिसके बाद वो उम्रकैद की सजा काट रहे थे। अब पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधुमिता त्रिपाठी को शासन ने रिहा करने का आदेश जारी कर दिया है। यह खबर सुनकर उनके समर्थकों मेंख़ुशी का माहौल है। पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की शाम पांच बजे के बाद रिहाई हो सकती है। यह बात उनके भाई अजीतमणि ने बताई है।उनकी आज ही रिहाई के लिए कागज पूरे किए जा रहे है।
मधुमिता हत्याकांड आरोपी अमरमणि की रिहाई,20 साल बाद होंगे रिहा

