मंत्री जी कार लेकर घुस गए रेलवे स्टेशन के अंदर,मची अफरा तफरी 

यूपी के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह लेट होने लगे तो तेन पकड़ने को सीधे कार लेकर स्टेशन के अंदर ही पहुँच गए। अपनी कार रेलवे प्लेटफार्म के अंदर ले जाकर घुसा दी। इससे वहां मौजूद यात्रियों में अफरातफरी मच गई 

दरअसल,यूपी सरकार में मंत्री धर्मपाल सिंह को पंजाब मेल से लखनऊ से बरेली निकलना था और उन्हें ट्रेन पकड़ने में देर हो रही थी। उनकी फॉर्च्यूनर कार को दिव्यांगों को लिए बने रैंप से चढ़ाकर अंदर घुसा दिया गया। प्लेटफार्म पर मौजूद रही जब तक कि वह हावड़ा-अमृतसर मेल में बैठकर रवाना नहीं हो गए। इसे लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अच्छा हुआ ये बुलडोज़र से स्टेशन नहीं गये थे…।मंत्री जी के लिए सभी नियमों को ताक पर रख दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *