बस सेवा संकट में,आदेश के बाद बढ़ी मुश्किलें 

देहरादून : आगामी एक अक्टूबर से देहरादून से दिल्ली की रोडवेज बस सेवा में कुछ फेरबदल हो रहा है।  दिल्ली सरकार के बीएस-6 वाहनों को ही प्रवेश देने के आदेश के बाद परिवहन निगम ने सीएनजी बसों का टेंडर निकाला गया है लेकिन उसमें कंपनियां नहीं आईं। अब निगम के सामने 30 सितंबर तक बसों का इंतजाम कर पाना एक बड़ी समस्या के साथ सतह चुनौती बन गया है। दिल्ली सरकार ने एक पत्र राज्य परिवहन निगम को भेजा था, जिसमें स्पष्ट कहा गया था कि एक अक्तूबर से केवल उन्हीं रोडवेज बसों को दिल्ली में एंट्री होगी, जो बीएस-6 स्टैंडर्ड की होंगी

। उत्तराखंड परिवहन निगम के पास अभी वॉल्वो और अनुबंधित मिलाकर करीब 50 रोडवेज बसें ही ऐसी हैं जो कि बीएस-6 हैं। निगम की करीब 250 बसें उत्तराखंड से दिल्ली जाती हैं। परिवहन निगम के एमडी रोहित मीणा का कहना है कि एक माह के भीतर बसों का इंतजाम पूरा कर लिया जाएगा।  अगर दिल्ली की बस सेवा बंद हो गई तो 50 प्रतिशत राजस्व का नुकसान हो सकता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *