गौरतलब है कि कैसे भाजपा नेता अनुज चौधरी की हत्या खुलेआम बदमाशों ने की, जांच में सामने आया है कि ह्त्या के बाद तीनो शूटर हरिद्वार पहुंचे गंगा आरती की ,स्नान किया और ऋषिकेश में घूमे और हरियाणा पहुंच गए।
इन 12 दिनों की फरारी के दौरान शूटरों ने दिल्ली, हिमाचल प्रदेश में भी सैर सपाटा किया।पुलिस गिरफ्त में आए सूर्यकांत शर्मा, सुशील शर्मा और आकाश कश्यप ने 10 अगस्त को पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसायटी में हुई घटना सुनाया है।
अनिकेत, प्रभाकर, अमित और नीरज पाल पर लगातार दबाव डाल रहे थे कि एक माह बीतने को है लेकिन अब तक भाजपा नेता की हत्या नहीं की गई है। वे किसी और गैंग को काम सौंपने के लिए कहने लगे तभी उस दिन सुबह से ही अनुज चौधरी की निगरानी और बढ़ा दी गई थी। शाम को अनुज चौधरी के फ्लैट से बाहर निकलते ही उन्होंने वारदात को अंजाम दे दिया।

