अम्बाला : अंबाला की एक युवती के साथ तांत्रिक ने झांसा देकर जो किया उसे आप जरूर पढ़े ताकि आप भी ऐसे धोखो से बचाव कर सके। दरअसल, अम्बाला की युवती के साथ तांत्रिक ने युवती के घर से सारे कष्ट दूर करने का झांसा दिया और उसके साथ फिर दुष्कर्म किया है ऐसा आरोप युवती ने लगाया है।
युवती ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को अंबाला की युवती ने तहरीर देकर बताया कि उसने पिछले साल नवंबर में विज्ञापन देखा था। जिसके बाद उसने तांत्रिक को कॉल से सम्पर्क किया। इसके बाद तांत्रिक ने उसे रुड़की आकर पूरी जानकारी देने की बात कही, वह सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाले तांत्रिक के पास गई और अपनी पूरी समस्या बताई। तांत्रिक ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई। इसके बाद वह बेहोश हो गई। आरोप है कि तांत्रिक ने दुष्कर्म के साथ ही अश्लील वीडियो भी बना लिया। अब वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मानसिक उत्पीड़न कर रहा है। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया, तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है।

