उत्तराखंड में भाजपा की 70 विधानसभा सीटों पर 750 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

देहरादून : विस चुनाव के लिए उत्तराखंड में राज्य की कुल 70 सीटों के लिए 750 उम्मीदवारों ने नामांकन कर लिया है। राजधानी देहरादून क्षेत्र में कुल नामांकन के समय में करीब 144 नामांकन दाखिल किए गए हैं। कई सीटों पर एक ही प्रत्याशी ने कई-कई नामांकन दाखिल किए हैं। इसके कारण नामांकन की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। आपको बतादें कि देहरादून के कलेक्ट्रेट परिसर में धर्मपुर, रायपुर, राजपुर रोड, मसूरी और कैंट क्षेत्र की नामांकन प्रक्रिया हुई है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि पांचों विधानसभा सीटों पर कुल 144 नामांकन दाखिल हुए हैं। इसमें सभी विधानसभा सीटों से भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी शमिल हैं।
नाम वापसी के लिए 31 जनवरी तक का समय-
सूत्रों की मानें तो नामांकन के बाद स्क्रूटनी के बाद नाम वापसी के लिए आगामी 31 जनवरी तक का समय है। नामांकन कराने वालों में भाजपा के विनोद चमोली, सविता कपूर, उमेश शर्मा, गणेश जोशी, खजान दास, कांग्रेस के राजकुमार, गोदावरी थापली, सूर्यकांत धस्माना, दिनेश अग्रवाल, हीरा सिंह बिष्ट, आप के नवीन पिरशाली, समेत उक्रांद, बसपा, सपा के प्रत्याशी मैदान में हैं। 

हरिद्वार जिले में 129, पौड़ी में 57, उत्तरकाशी जिले में 27, टिहरी जिले में कुल 43 नामांकन हुए। चमोली जिले में 34 और रुद्रप्रयाग जिले में 27 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया है। कुमांऊ मंडल के नैनीताल जिले में 74, यूएसनगर में 106, चंपावत जिले में 15, पिथौरागढ़ में 24, अल्मोड़ा में 55 और बागेश्वर में 20 प्रत्याशियों ने नामांकन प्रक्रिया की है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *