उत्तर प्रदेश जीएसटी पंजीकरण के दायरे से बाहर सूक्ष्म उद्यमियों को पांच लाख रुपये का सुरक्षा कवच देने वाला देश का पहला राज्य बन चुका है। विश्व उद्यमिता दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री सूक्ष्म उद्यमी दुर्घटना योजना का शुभारंभ किया है।
इस योजना से प्रदेश के करीब 90 लाख छोटे उद्यमियों को सीधा लाभ होगा। इस मौके पर एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने तीन जिलों में प्लेज पार्क स्थापित करने वाले लाभान्वितों को करीब 12 करोड़ रुपये की चेक देकर सम्मान दिया है। इस दिवस के साथ सावन का सोमवार और नागपंचमी का का पावन त्यौहार है और जीव जंतुओं और प्रकृति के प्रति प्रेम व हर व्यक्ति के अंदर छिपी आध्यात्मिक शक्ति को दर्शाता है।
सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के 90 लाख एमएसएमई उद्यमियों को पांच लाख के बीमा का लाभ मिलेगा लेकिन इसका लाभ लेने के लिए पंजीकरण जरूर कराएं। अभी तक 27 लाख ने पंजीकरण हुआ है। कारोबारियों ने पहले ही दस लाख का बीमा करा रखा है, जिसका लाभ मिल रहा है।

