शिमला भूस्खलन में अभी तक 14 शव मिले, SDM बोले-तलाशी अभियान जारी

राजधानी शिमला के समर हिल में हुए भूस्खलन में ाकी जाने गयीं हैं, अभी तक  एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना, स्थानीय पुलिस और होम गार्ड द्वारा बचाव अभियान में करीब 14 शव निकाले हैं इस बात की जानकारी  एसडीएम शिमला  भानु गुप्ता ने दी है।स्थानीय लोगों की माने तो, अभी 21 शव हो सकते हैं जिनमें से हमने पिछले दो दिनों में 14 शव बरामद किए हैं। 

SDM शिमला ने कहा कि खोज अभियान जारी है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना, स्थानीय पुलिस और होम गार्ड अभियान में लगे हुए हैं। अगर हमें कुछ लोगों के जीवित होने की कोई सकारात्मक खबर मिलती है, तो हम उन्हें ठीक से बचा लेंगे। इस भूस्खलन में एक ही परिवार के 7 लोग गायब है।  परिजन परेशान हैं। ये वो लोग हैं जो शिवमंदिर में थे। 

रास्ते से निकल रहे कितने लोग भूस्खलन की चपेट में आए उसकी जानकारी नहीं है। स्थानीय पार्षद ने यह जानकारी दी है। स्थानीय प्रशासन के अनुसार जब भूस्खलन हुआ तो मंदिर में पूजा का कार्य चल रहा था। अधिकतर लोग मलबे के साथ नीचे बह गए। इसको देखते हुए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व स्थानीय प्रशासन की एक टीम को नीचे नाले में भेजकर सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *