देहरादून :भगवान आशुतोष के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक केदारनाथ में आस्था का की भीड़ उमड़ पड़ी है। कपाट खुलने के बाद से अभी तक धाम में कुल 75,139 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन किए हैं। बीते तीन दिनों से धाम में प्रतिदिन 20 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिससे सुबह से ही भक्तों की लंबी लाइन लग रही है।इसके साथ ही पैदल मार्ग से लेकर केदारनाथ तक रौनक है साथ ही पंच केदार में प्रमुख केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को खोल दिए गए थे। कपाटोद्घाटन पर धाम में रिकाॅर्ड 29,030 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे। केदारनाथ में व्यापारिक गतिविधियां बंद होने के बाद भी धाम में यात्रियों का उत्साह अपने चरम पर रहा। बीते शनिवार को भी धाम में आस्था और भक्ति में डूबे लोग पहुंचे हैं। विवार को धाम में 23,510 शिव भक्तों ने अपने आराध्य के दर्शन किए। तीन दिनों में धाम में कुल 75,139 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जो बीते पांच वर्ष में नया रिकॉर्ड है।
केदारनाथ में तीन दिन में 75,139 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

